गोसाईगंज विधानसभा के बरदही बाजार में धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन के माध्यम से ९ जून को सपा ने उठाई जनसमस्याओं की आवाज -पारसनाथ*

*गोसाईगंज विधानसभा के बरदही बाजार में धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन के माध्यम से ९ जून को सपा ने उठाई जनसमस्याओं की आवाज -पारसनाथ*
गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के बरदही बाजार में आज समाजवादी पार्टी द्वारा जनसमस्याओं एवं बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी तथा किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद लाल जी वर्मा और सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने प्रदेश एवं केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए आम जनता की समस्याओं के समाधान की मांग की। इस दौरान विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर
महामहिम राष्ट्रपति को संबोधन ज्ञापन तहसील सदर उप जिला अधिकारी को सौंपा गया।
सांसद लाल जी वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के हितों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ती रहेगी तथा किसानों, युवाओं, मजदूरों और गरीब वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष जारी रहेगा।
जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और टीम भावना के साथ संगठन को मजबूत कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग से वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।नौजवान युवा छात्र नीट परीक्षा में पेपर लीक होने से बेरोजगारी बढ़ने से आत्महत्या कर रहे हैं ऐसी जुल्मी सरकार को 2027 में मुंहतोड़ जवाब देकर नौजवान किसान विद्यार्थी जवान 2027 में समाजवादी पार्टी के झंडे को बुलंद करेेंगे और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएंगे।
पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब विकास, रोजगार और सुशासन के मुद्दों पर फैसला करेगी।
गोसाईगंज विधानसभा प्रभारी लौटन राम निषाद ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है
कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सियाराम निषाद ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष बैस अंसारी ने किया।
धरना-प्रदर्शन में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामसागर वर्मा, धर्मवीर वर्मा, राजेश पटेल, स्नेहलता निषाद, रोली यादव, बिंदेश्वरी यादव, अजीत कुमार पटेल, गयाप्रसाद यादव, नागेंद्र यादव, अतुल कुमार यादव, शिवकुमार फौजी, गोविंद विश्वकर्मा, शुभम वर्मा, संदीप यादव, सुरजीत यादव, मोहम्मद असलम, राजेंद्र वर्मा, सुनील कुमार वर्मा, सुरेंद्र कुमार बागी, छोटू पाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सेक्टर प्रभारी, जोन प्रभारी, बूथ प्रभारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
धरना-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे एवं बैनर के साथ सरकार विरोधी नारे लगाए और जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



