उत्तर प्रदेश

काली चौरा मंदिर में खब्बू तिवारी का भव्य सम्मान, भंडारे में उमड़ी भीड़।

काली चौरा मंदिर में खब्बू तिवारी का भव्य सम्मान, भंडारे में उमड़ी भीड़।

गोसाईगंज, अयोध्या।गोसाईगंज नगर के भीटी चौराहा स्थित मां काली चौरा मंदिर परिसर में आयोजित विशाल भंडारे के अवसर पर गोसाईगंज विधानसभा के पूर्व विधायक खब्बू तिवारी का भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिससे माहौल श्रद्धा और उत्साह से भर गया।

इस दौरान खब्बू तिवारी को फूलमालाओं, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। क्षेत्र में “विकास पुत्र” के रूप में पहचान रखने वाले तिवारी के कार्यों की जमकर सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए हैं।

अपने संबोधन में खब्बू तिवारी ने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा है और वे आगे भी जनसेवा और क्षेत्रीय विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।

कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह आयोजन विधायक और जनता के बीच मजबूत संबंधों का प्रतीक माना जा रहा है।

Journlist Sitaram Yadav

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button