
ओइला आश्रम में स्वामी नीलकंठ महाराज की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी ने किया दर्शन
रिपोर्टर -इंजी.खेमचन्द कुशवाहा
मैहर। ओइला आश्रम में श्री श्री 1008 श्री स्वामी नीलकंठ महाराज जी की पुण्यतिथि के पावन अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी ने आश्रम पहुंचकर स्वामी नीलकंठ महाराज जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में सम्माननीय राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह ,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नंदिता पाठक, जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने जी तथा लोकप्रिय विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पुण्यतिथि के अवसर पर आश्रम में धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने संत महात्मा को श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम के पश्चात सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने आश्रम में चल रहे भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


