उत्तर प्रदेश

कुशीनगर: सराफा की दुकान का ताला तोड़कर तिजोरी चुरा ले गए चोर

ब्यूरो रिपोर्ट सत्येंद्र कुमार दुबे कुशीनगर।

रामकोला। थाना क्षेत्र के बभनौली चौराहे के सराफा की दुकान का ताला तोड़कर चोर तिजोरी चुरा ले गए। दुकान से कुछ दूरी पर खेत में तिजोरी टूटी हुई मिली।व्यवसायी ने बताया कि ढाई लाख की कीमत के आभूषण चोरी हुए हैं। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।

थाना क्षेत्र के रोंवारी गांव के निवासी मोहन शर्मा की बभनौली चौराहा पर सराफा की दुकान है। रोज की तरह बुधवार की शाम दुकान बंद कर घर चले गए। बृहस्पतिवार को सुबह मकान मालिक ने शटर टूटा देखकर चोरी की सूचना दी। मौके पर पहुंचे दुकानदार ने पुलिस को बताया। कुछ देर बाद जानकारी मिली कि दुकान से कुछ दूर खेत में तिजोरी पड़ी है।

पुलिस और दुकानदार वहां पहुंचे तो तिजोरी टूटी हालत में मिली। उसमें रखे आभूषण गायब थे। इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह ने बताया कि चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है। बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की पहचान की जा रही है।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button