
कैरियर काउंसिलिंग एवं सूचना कार्यशाला का आयोजन
संवाददाता मोहित सैन, मथुरा।
मथुरा अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में दिनांक 10 एवं 11मई को दो दिवसीय ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं अतिथियों के स्वागत से
कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। प्राचार्य डॉ अनिल कुमार वाजपेयी द्वारा छात्राओं को आशीर्वाद दिया गया। वर्क शॉप के की रिसोस पर्सन टेकमेन बिल्डवेल के निदेशक श्री नीरव निमेश अग्रवाल ने इंटर्नशिप के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इससे छात्राओं को वह सब सीखने को मिलता है जो अपना क्षेत्र न होने के कारण वह नहीं सीख पाते। अन्य प्रमुख वक्ता श्री आशुतोष जी ने छात्राओं को सैलरी निगोशीेएशन के बारे में बताया।
दूसरे सत्र में प्रख्यात सी ए श्री कुलदीप अरोड़ा और एल आई सी के विकास अधिकारी श्री सहज गुप्ता ने छात्राओं को कला ,वाणिज्य एवं विज्ञान विभाग से सम्बन्धित रोजगार अवसरों के बारे में बताया। दिल्ली से आए पुनीत शर्मा ने इंटरपेन्योरशिप, व्यावसायिक उद्यम के बारे में बताया। कार्यशाला के दूसरे दिन डा० दिव्या ने प्रतिभागियों को व्यक्तित्व विकास एवं ग्रूमिंग के बारे में बताया। अगले सत्र में जी एल ए युनिवर्सिटी के मास्टर ट्रैनर श्री आशीष अग्रवाल ने छात्राओं को बायोडेटा बनाने के बारे में विस्तार से बताया। अंतिम सत्र में महाविद्यालय के शिक्षकों दीक्षा चौधरी, सुरभी गुप्ता, हिना चौधरी ने ग्रुप डिस्कसन पर छात्राओं की तैयारी कराई।दो दिवसीय वर्क शॉप के अंत में प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम की संयोजिका डा० सरिता शर्मा थी। संचालन दीक्षा चौधरी ने किया। वर्क शॉप के आयोजन में रोहित वाजपेयी, नूतन देहर, डा० निर्मल वर्मा, डा० रचना दीक्षित, हिना चौधरी, , सुरभी गुप्ता, मोनिका सिंह एवं कनिका अग्रवाल की विशेष भूमिका रही।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



