विश्व हिंदू परिषद् बजरंग दल के द्वारा हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन

विश्व हिंदू परिषद् बजरंग दल के द्वारा हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन
जिला बस्ती से संवाददाता लालजी वर्मा की खास रिपोर्ट
बस्ती 9 मई विश्व हिंदू परिषद् एवं बजरंग दल के द्वारा कांग्रेस के द्वारा बजरंग दल पर प्रतिबन्ध लगाने प्रतिरोध में पुरे जिलें में हनुमान चालीसा का आयोजन हुआ | बजरंग दल के जिला संयोजक प्रवीण सिंह के नेतृत्व में स्थान स्थान पर एकत्रहोकर सांकेतिक बिरोध एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया गया | जिसमें मुख्य रूप से श्रृंगी नारी मंदिर पर मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष एवं गोरक्ष प्रांत के अर्चक पुरोहित प्रमुख दिनेश मिश्र ने कहा कि कांग्रेस और अन्य हिन्दू विरोधी घटकों के द्वारा कुचक्र रचना कोई नई बात नहीं है| तुष्टिकरण एवं इनकी हिंदू बिरोधी नीति बजरंग दल के बिरोध से स्पष्ट दिखाई पड़ रही है | बजरंग दल हमेशा राष्ट्र सनातन धर्म और नैतिक मूल्यों के लिए कृतसंकल्प है |
इस अवसर पर बजरंग दल के जिला संयोजक प्रवीण सिंह ने कहा बजरंग दल भारत का संस्कृतिक और सामाजिक संगठन हैं बजरंग दल से पी एफ आई जैसे देशद्रोही आतंकवादी संगठन से तुलना करना हिन्दूओं के प्रति घृणित मानसिकता दर्षाती है|
कार्यक्रम संघ के बरिठ पदाधिकारी श्री बृजराज शुक्ल जी के निर्देश मैं सम्पन्न हुआ!
कार्यक्रम में अरविंद, अरविंद गौतम, ओमकार,प्रदीप रामबोध पांडेय, विरेन्द्र ,राजन,विजय पांडे आदि उपस्थिति रहे!
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



