उत्तर प्रदेश

स्वामी प्रसाद मौर्य का बिसौली में डॉ राकेश प्रजापति के आवास पर हुआ जोरदार स्वागत।

बदायूं: स्वामी प्रसाद मौर्य का बिसौली में डॉ राकेश प्रजापति के आवास पर हुआ जोरदार स्वागत।

 

बदायूं: उत्तर प्रदेश के विधान सभा उपचुनाव में रामपुर की स्वार विधानसभा में जनसभा को संबोधित करने जा रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य का बिसौली में युवजन सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव डॉ राकेश प्रजापति के आवास पर जोरदार स्वागत हुआ।

 

हम आपको बता दे कि 11 मई को द्वितीय चरण के निकाय चुनाव पर मतदान होना है। जिसके लिए सपा बसपा बीजेपी अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार प्रसार व जनसभाएं कर रहे हैं।

इसी क्रम में रामपुर जनपद की स्वार विधानसभा के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के विधान परिषद के सदस्य एवं राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य कासगंज से बदायूं जनपद के नगर बिसौली से होते हुए रामपुर जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे।

तभी बिसौली में समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव डॉ राकेश प्रजापति के आवास पर पहुंचे जहां पर समाजवादी पार्टी के तमाम कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने स्वामी प्रसाद मौर्य का जोरदार स्वागत किया जिसके बाद सपा के विधान परिषद के सदस्य व राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य निकाय चुनाव की जनसभा को संबोधित करने हेतु बिसौली से रामपुर के लिए रवाना हो गए

इस मौके पर भूपेंद्र दिवाकर जिला पंचायत सदस्य, निहाल मौर्य, धर्मेंद्र मौर्य, सचिन मौर्य ,एकराम प्रजापति,नौबत राम प्रजापति,भैरो प्रसाद प्रजापति, वीरेश प्रजापति, वेद प्रकाश प्रजापति,भूपेंद्र प्रजापति, श्रीमती बादर बूंदी, निधि गुप्ता, सुनील श्रीवास्तव, स्वराज शाक्य, हरदयाल मौर्य,शिवम सिंह,विकास यादव, सोनू प्रजापति,वीर सिंह शाक्य आदि मौजूद रहे।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button