उत्तर प्रदेश

जिन्होंने आपको पानी के लिए तरसाया आप उन्हें एक-एक वोट के लिए तरसाइए: सीएम योगी

जिन्होंने आपको पानी के लिए तरसाया आप उन्हें एक-एक वोट के लिए तरसाइए: सीएम योगी

मिर्जापुर।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सोमवार को मिर्जापुर जिले की छानबे विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव लिए लालगंज के बाबू उपरौधा इंटर कालेज में जनसभा को संबोधित किया।सीएम ने कहा कि मैं आप लोगों का आभार व्यक्त करता हूं कि आपने हमारा साथ दिया।मिर्जापुर में पेयजल की समस्या जल्द दूर होगी। डबल इंजन की सरकार ने गरीबों के लिए काम किया है,जिन लोगों ने आपको पानी के लिए तरसाया आप उन्हें एक-एक वोट के लिए तरसाइए।

सीएम योगी ने कहा कि गर्मियों में मिर्जापुर में टैंकर से पानी की सप्लाई होती थी।बहन, बेटियों को कई किलोमीटर पैदल चलकर सिर पर घड़ा रखकर पानी लाना पड़ता था। सीएम ने कहा कि अब बेटियों को दो-चार आठ किलोमीटर का सफर नहीं करना होगा। जल जीवन मिशन के तहत हर घर शुद्ध जल पहुंचाने का कार्य सरकार करने जा रही है। इस योजना पर तेजी से कार्य चल रहा है।सीएम ने कहा कि किसानों की सब्जियां, अनाज व अन्य उत्पाद देश के किसी भी बाजार में पहुंच सकेंगे।विंध्याचल के करीबी जेट्टी बनाई जा रही है। वाटरवेज के माध्यम से देश-विदेश के मार्केट में कोई भी सामान भेजा जा सकेगा। सीएम ने कहा कि जब प्रदेश बढ़ रहा है तो मिर्जापुर भला कैसे पीछे रह सकता है।

सीएम योगी ने कहा कि सपा-बसपा का सूपड़ा तो साफ होना ही है।इसलिए उन्होंने खुद को प्रचार से भी दूर रखा है। ये लोग परिवारवादी सोच के लोग हैं। इन्हें विकास से मतलब नहीं है।

सीएम ने कहा कि पहले युवाओं के हाथ में तमंचे हुआ करते थे, लेकिन आज टेबलेट है।हमारी सरकार ने दो करोड़ युवाओं को टेबलेट देने का लक्ष्य बनाया है।सीएम ने कहा कि जल्द ही मिर्जापुर में विश्वस्तरीय विश्विद्यालय बनकर तैयार हो जाएगा। डिग्री पर मां विंध्यवासिनी की तस्वीर रहेगी। छात्र कहीं भी जाएगा मां की तस्वीर के साथ उनका आशीर्वाद भी रहेगा।

सीएम योगी ने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि पारिवारिक सोच रखने वाले लोगों कि केवल एक ही कार्य योजना है।युवाओं के हाथों में तमंचा पकड़वा कर समाज के खिलाफ काम कराना। सीएम ने कहा कि अब युवा के हाथ में कोई तमंचा नहीं पकड़ा सकता,क्योंकि दो करोड़ युवाओं के हाथों में टेबलेट पहुंचाने का काम सरकार ने किया है।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, पूर्व मंत्री रमाशंकर पटेल, विधायक रत्नाकर मिश्रा, डॉ. विनोद बिंद, एमएलसी श्याम नारायण सिंह, पूर्व मंत्री रंग नाथ मिश्रा उपस्थित रहे।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button