उत्तर प्रदेश

क्या बच जाएगी मुख्तार के भाई अफजाल की सांसदी, सजा पर भी लग सकती है रोक

क्या बच जाएगी मुख्तार के भाई अफजाल की सांसदी, सजा पर भी लग सकती है रोक

प्रयागराज।म‌ऊ के पूर्व विधायक बाहुबली मुख्तार अंसारी के भाई गाजीपुर के पूर्व बहुजन समाज पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने गैंगस्टर मामले में मिली 4 साल की सजा के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।अफजाल ने गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट के फैसले को चुनौती दी है।जिसमें अपील के साथ कोर्ट में एक अलग से अर्जी भी दाखिल की गई है। अपील का निपटारा होने तक सजा पर रोक लगाए जाने की भी गुहार लगाई गई है।अगर सजा पर स्टे हुआ अफजाल की लोकसभा की सदस्यता बहाल हो जाएगी।

बता दें कि गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने 2007 के एक मामले में अफजाल अंसारी को जेल की सजा सुनाई है। इसी मामले में उनके भाई म‌ऊ के पूर्व विधायक मुख्तार को भी 10 साल की कैद की सजा सुनाई गई है।अफजाल का पूरा फोकस फिलहाल सजा पर रोक लगवाने पर रहेगा। अगर सजा पर रोक लगी और अफजाल को अंतरिम जमानत मिली तो वह जेल से बाहर भी आ सकेंगे।

गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट 29 अप्रैल को 16 साल पुराने मामले में अंसारी ब्रदर्स को सजा सुनाई थी। कोर्ट ने कैद के साथ मुख्तार और अफजाल पर जुर्माना भी लगाया था।अफजाल के ऊपर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया तो वहीं मुख्तार पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।
मुख्तार और अफजाल के खिलाफ भाजपा विधायक कृष्णनंद राय की हत्या के मामले में केस दर्ज किया गया था।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button