उत्तर प्रदेश

लड़की को भगा ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार-

लड़की को भगा ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार-

संवाददाता अय्यूब आलम

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना इटियाथोक पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त अर्जुन पुत्र स्व0 राजकुमार निवासी ग्राम लोहराजोत गिर्द थाना को0देहात जनपद गोण्डा को उ0नि0 राकेश कुमार मय टीम थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया उक्त अभियुक्त ने थाना इटियाथोक क्षेत्र की रहने वाली एक लडकी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीडिता के पिता द्वारा थाना इटियाथोक मे अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना इटियाथोक में अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्यवाही की गयी।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button