गैर इरादतन हत्या करने वाली एक और वांछित महिला गिरफ्तार

गैर इरादतन हत्या करने वाली एक और वांछित महिला गिरफ्तार-
संवाददाता अय्यूब आलम
पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0नगर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर गैरइरादतन हत्या करने की वांछित अभियुक्ता राधा द्विवेदी पत्नी हरीश धर द्विवेदी ग्राम चडनिया बूढ़ा देवर थाना कोतवाली नगर जनपद गोंडा को उ0नि0 मनोज कुमार सिंह द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्ता ने दिनांक 04.05.2023 को पुरानी जमीनी रंजिश के चलते वादिनी सीता देवी पत्नी ओम प्रकाश व उनके परिजनों को लाठी-डण्डों से मारा-पीटा था। जिससे वादिनी के बेटे मनोज को गम्भीर चोटे आयी थी। जिसकी ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



