उत्तर प्रदेश

कुशीनगर:तहसीलदार कसया के आदेश से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप।

ब्यूरो रिपोर्ट सत्येंद्र कुमार दुबे कुशीनगर।

कुशीनगर:तहसीलदार कसया के आदेश से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप।बंजर भूमि पर अवैध अतिक्रमणकारियो पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश।तहसीलदार कसया ने दो मामलो में चौरा खास पुलिस को दिया मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आदेश।हल्का लेखपाल व प्रभारी निरीक्षक की आख्या रिपोर्ट के बाद तहसीलदार कसया ने दिखाया कड़ा तेवर।तहसीलदार कसया मान्धाता प्रताप सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करना सर्वोच्च प्राथमिकता में है, हल्का लेखपाल व राजस्व निरीक्षक के रोकने के बाद भी बंजर भूमि में अवैध निर्माण कराया गया हैं, जिससे कानून व्यवस्था के प्रति आमजन में विश्वास में घटोत्तरी हो रहा है, कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए मटिहिनिया व उस्मानपुर गांव के निवासी अवैध कब्जा करने वालो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आदेश पुलिस को दिया गया हैं। अवैध कब्जा करने वालो के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। तहसीलदार कसया मान्धाता प्रताप सिंह ने चौरा खास पुलिस को आदेश दिया है कि तहसील क्षेत्र के ग्राम उस्मानपुर तप्पा भटही बदुराव, की आराजी नं0-767/0,308 हे० जो राजस्व अभिलेख में रास्ता के नाम से दर्ज है। सरकारी भूमि पर गुण्डई व दबंगई के बल पर राजस्व व पुलिस द्वारा रोकने के बावजूद निर्माण करा लिया गया है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति आम जनमानस में विश्वास घट रहा है। उक्त गांव निवासी श्रीमती इन्दू कला उर्फ चन्द्रकला पत्नी उमेश सिंह के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करे और रिपोर्ट तहसील को प्रेषित करें। तो वही दूसरे मामले में लेखपाल सन्नी गुप्ता व प्रभारी राजस्व निरीक्षक नन्दलाल पाठक के द्वारा अपनी जांच आख्या रिपोर्ट में बताया गया हैं कि ग्राम-मटिहनिया, तप्पा खान, के आराजी न882 / 0.113 हे0 जो राजस्व अभिलेख में बंजर के नाम से दर्ज है। उक्त गाव निवासी रामप्रसाद पुत्र लालचन्द एवं अभय यादव पुत्र रामप्रसाद द्वारा पुलिस व राजस्व टीम के रोकने के बाद भी अवैध निर्माण कार्य कराया लिया गया हैं। जिनके विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही किया जाना आवश्यक है। रिपोर्ट के बाद तहसीलदार कसया ने उक्त मामले में भी चौरा खास पुलिस को मुकदमा दर्ज कराकर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। तहसीलदार की इस कार्रवाई से हड़कंप हैं।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button