2 नगर पालिका और 3 नगर पंचायत के लिए मतदान, सायं 5 बजे तक 54.70% हुआ मतदान

बलरामपुर। जनपद में नगर निकाय चुनाव के लिए हो रहे मतदान के लिए गुरुवार सुबह से मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिली। जिले में शान्तिपूर्वक मतदान के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए। वहीं फर्जी आधार कार्ड से मतदान करने पहुँचे चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सुबह 11 बजे तक 24.37 फीसदी मतदान हुए हैं। वहीं एक बजे तक 42 फीसदी मतदान हुआ है। दोपहर 3 बजे तक 47.38% मतदान हुआ है। नगर निकाय चुनाव कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार सायं 5 बजे तक 54.70 फीसदी मतदान हुआ है।
जनपद के दो नगर पालिका परिषद और तीन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान हो रहे हैं। सुबह से ही मतदाता अपने मत का प्रयोग करने को निकल गए हैं। मतदान को लेकर लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि मत हमारा अधिकार है और इसका प्रयोग सभी को करना चाहिए। इसके अलावा कई मतदाता बोले कि पहले हमने मतदान का संकल्प लिया था इसके बाद जलपान करना है। इसीलिए सुबह से मतदान को निकल पड़े।
जिले के शान्तिपूर्वक मतदान के लिए बड़े पैमाने पर सुरक्षा व्यवस्था की गई। मतदान केन्द्रों पर अर्धसैनिक बलों के साथ पुलिस फोर्स तैनात की गई है। जिलाधिकारी डॉ० महेन्द्र कुमार और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रदीप कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नम्रता श्रीवास्तव सहित तमाम पुलिस के अधिकारी मतदान केन्द्रों पर लगातार भ्रमण कर जरूरी दिशा निर्देश देते हुए नजर आए।
*रिपोर्ट– बी०पी० बौद्ध*
*ब्यूरो चीफ बलरामपुर*
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



