यूपी पुलिस के सिपाही ने पत्नी को कमरे में बंद कर लोहे की रॉड से पीटकर किया अधमरा।

यूपी पुलिस के सिपाही ने पत्नी को कमरे में बंद कर लोहे की रॉड से पीटकर किया अधमरा।
थाने से लेकर एसपी कार्यालय तक लगाई गुहार,पर नही हुई कार्यवाही।
#यूपी के शाहजहांपुर में एक पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी को लोहे के वाइपर से कमरे में बंद करके जमकर पीटा ।जिससे महिला के पूरे शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।पीड़िता सरकारी टीचर है और सिर्फ सात महीने पहले ही उसकी शादी हुई है। आरोप है कि शादी की बाद से कार लाने का दबाव बनाया जा रहा है।सैलरी पर पति ने लोन कराकर रुपये ठग लिए। मंगलवार की शाम पति कार दिलाने का दबाव बना रहा। इंकार करने पर उसने जमकर पिटाई कर दी।पीड़िता ने एसपी आफिस जाकर एसपी सिटी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी पति पर कार्रवाई कर उसे सस्पेंड करने की मांग की है।… इंडिया न्यूज़ दर्पण …से अवनीश कश्यप की रिपोर्ट
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



