उत्तर प्रदेश

डिप्टी सीएम के गोंडा आगमन से पहले हुई दिनदहाड़े हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार

डिप्टी सीएम के गोंडा आगमन से पहले हुई दिनदहाड़े हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता अय्यूब आलम

गोंडा जनपद में दिनांक 02.05.2023 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत बड़गांव सेमरा पुल के पास मो0 आरिफ जोकि आरो पानी की सप्लाई करते जा रहे थे, तभी रास्ते में रंगदारी मागने को लेकर विकास मिश्रा, सूरज मिश्रा, राजेश कुमार मिश्रा, दीपक मिश्रा व अन्य अज्ञात लोगो में आरिफ से विवाद हो गया था जिसमें विकास मिश्रा ने बगल के ऑटो पार्ट की दुकान से मोटर साइकिल की साइलेन्सर उठाकर मो0 तारिक व मोहम्मद आरिफ के ऊपर वार कर घायल कर दिया था जिसमे मो0 तारिक की मृत्यु हो गई थी व मो0आरिफ घायल हो गया था घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण में घटना में संलिप्त आरोपी अभियुक्तो की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु थाना कोतवाली नगर व एस0ओ0जी0 की सयुक्त टीमें गठित की गयी थी।

आज दिनांक 04.05.2023 को थाना कोतवाली नगर व एस0ओ0जी0 की सयुक्त टीमों ने मुखबिर खास की सूचना पर उक्त घटना को अंजाम देने वाले मुख्य चार आरोपी अभियुक्तों

विकाश मिश्रा, सूरज मिश्रा, राजेश कुमार मिश्रा तथा दीपक मिश्रा उर्फ टिल्लू मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया

चारो गिरफ्तार अभियुक्त एक ही जगह के निवासी ग्राम पाठकपुरवा मौजा खैराखास थाना को0 नगर जनपद गोण्डा के है अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी है

जिसमे अभियुक्त दीपक मिश्रा उर्फ टिल्लू मिश्रा का काफी पुराना अपराधिक इतिहास रहा है जिसके ऊपर न्यायालय में लगभग आधा दर्जन से ऊपर अभियोग पंजिकृत है

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button