उत्तर प्रदेश

इंडिया न्यूज़ दर्पण का आज का पड़ताल

ब्यूरो रिपोर्ट सत्येंद्र कुमार दुबे कुशीनगर।

इंडिया न्यूज़ दर्पण का आज का पड़ताल। कुशीनगर: यूपी निकाय चुनाव के लिए सुबह सात बजे से मतदान जारी है।आज गोरखपुर मंडल के चार जिलों यानी गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया और कुशीनगर में वोटिंग हो रही है। यहां सबसे पहले सीएम योगी ने मतदान किया। सुरक्षा को लेकर पुलिस तैनात है।07:00 PM, 04-May-2023 गोरखपुर जिले के शाहपुर में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी पर हमला कर दिया है। मतदान खत्म होते ही बाइक सवार युवकों ने मारपीट की।05:46 PM, 04-May-2023कुशीनगर में हुए 58.88 प्रतिशत मतदान कुशीनगर में शाम पांच बजे तक 58.88 प्रतिशत मतदान हुए हैं।05:44 PM, 04-May-2023गोरखपुर में 57.4 प्रतिशत मतदान गोरखपुर में शाम पांच बजे तक 57.4 प्रतिशत मतदान हुए हैं।05:37 PM, 04-May-2023देवरिया में 57.24 प्रतिशत हुए मतदान देवरिया जिले में शाम पांच बजे तक 57.24 प्रतिशत मतदान हुए हैं।05:31 PM, 04-May-2023महराजगंज में 62.3 प्रतिशत मतदान महराजगंज जिले में शाम चार बजे तक 62.3 प्रतिशत मतदान हुए हैं।गोरखपुर भाजपा-सपा समर्थकों में झड़पगोरखपुर शहर के नार्मल रोड स्थित तुलसीदास इंटर कॉलेज में फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाते हुए भाजपा और सपा समर्थक भिड़ गए। दोनों पक्ष में झड़प होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाने की कोशिश करने लगी, लेकिन लोग उग्र होने लगे। बाद में एसओ फोर्स के साथ पहुंचे और हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा।जानकारी के मुताबिक, रायगंज वार्ड के मतदान केंद्र तुलसीदास इंटर कॉलेज में शाम चार बजे के करीब भाजपा और सपा के समर्थक आमने सामने हो गए। सपा समर्थकों ने आरोप लगाया कि सेटिंग करके फर्जी वोट डलवाए जा रहे है। इसका भाजपा समर्थकों ने विरोध किया और मामला तूल पकड़ने लगा। बाद में पुलिस ने भीड़ को खदेड़कर शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराया।04:13 PM, 04-May-2023देवरिया में भाजपा और सुभासपा प्रत्याशी के पति में मारपीट देवरिया जिले के निकाय चुनाव में मतदान के दौरान भाजपा प्रत्याशी सुधा निगम के पति छठेलाल निगम और सुभासपा के प्रत्याशी मनोरमा देवी के पति लल्लन गुप्ता के बीच मारपीट हो गई। दोनों समर्थकों के साथ जामुनी चौराहे पर आपस में भिड़ गए। जिससे भगदड़ मच गई ।पुलिस को सड़क पर डंडा पटक हंगामा कर रहे लोगों को अलग करना पड़ा।03:35 PM, 04-May-2023गोरखपुर मंडल में तीन बजे तक मतदान प्रतिशतगोरखपुर जिले में 3 बजे तक 11 नगर पंचायतों में 47.3 फीसदी मत पड़े। वहीं नगर निगम में 29.18 प्रतिशत मतदान हुआ है।

महराजगंज जिले में तीन बजे तक 50.92 प्रतिशत मतदान हुआ।देवरिया में तीन बजे तक 47.55 प्रतिशत मतदान हुआ है।कुशीनगर जिले में तीन बजे तक 48.3 प्रतिशत मतदान हुआ है।निर्वाचन की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध, मतदान कक्ष तक पहुंचा कैमराकुशीनगर के पडरौना नगरपालिका क्षेत्र के निर्दल प्रत्याशी सदाशिव मणि त्रिपाठी के जहाज चुनाव चिह्न के आगे मुहर लगा बैलेट पेपर वायरल हो रहा है। इसे लोग फेसबुक और अन्य सोशल साइट्स पर शेयर कर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।03:01 PM, 04-May-2023पीठासीन अधिकारी पर बैलेट पेपर पर मुहर लगाने का आरोप देवरिया शहर के वार्ड नंबर 13 सिंधी मिल कालोनी के बूथ नंबर 73 पर एक पीठासीन अधिकारी पर बैलेट पेपर पर मुहर लगाने का आरोप लगाते हुए मतदाताओं ने हंगामा कर दिया। काफी देर तक माहौल गहमा-गहमी में तब्दील रहा। मौके पर पहुंचे एसडीएम सौरभ सिंह ने जांच पड़ताल कर मामले को शांत कराया। इसको लेकर मतदाताओं और मतदान कर्मचारियों में नोंकझोक भी हुई। एसडीएम सौरभ सिंह ने बताया कि कुछ मतदाताओं ने एक पीठासीन अधिकारी पर आरोप लगाया था कि वह खुद ही बैलेट पेपर पर मुहर लगा दे रहे हैं। लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया।02:20 PM, 04-May-2023गोरखपुर मंडल में दोपहर 1 बजे तक, मतदान प्रतिशत गोरखपुर, नगर निगम — 23.49 प्रतिशत नगर पंचायत –36.4 प्रतिशतदेवरिया नगर निकाय- 36.209 प्रतिशत कुशीनगर -39.90 प्रतिशतमहराजगंज- 37.84 प्रतिशत02:07 PM, 04-May-2023कुशीनगर में नोकझोंक कुशीनगर जिले में तमकुहीराज के कोइंदी में गलत वोट के लिए नोकझोंक हो गई है। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है। तमकुहीराज नगर पंचायत के कोइन्दी बुजुर्ग के बूथ संख्या 18 और 19 पर गलत मतदान को लेकर भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जेपी गुप्ता और पुलिस में झड़प हो गई। पोलिंग एजेंट का भी कहना था कि गलत मतदान हुआ है। इस वजह से तकरीबन आधा घण्टा तक मतदान बाधित रहा।02:03 PM, 04-May-2023गोरखपुर में कम हो रहा मतदानगोरखपुर नगर पंचायत में दोपहर एक बजे तक 36.4, जबकि नगर निगम में 23.4 प्रतिशत मतदान हुआ है। नगर निगम – 23.49नप पिपराइच – 39.9गोला बाजार -34.1बड़हलगंज – 30उरुवा बाजार -34.4बांसगांव – 43मुंडेरा बाजार – 41.1सहजनवा -36.6घघसरा बाजार -32.4पीपीगंज – -32चौमुखा – 42कस्बा संग्रामपुर उर्फ उनवल -35.25कुशीनगर के पडरौना नगरपालिका क्षेत्र के निर्दल प्रत्याशी सदाशिव मणि त्रिपाठी के जहाज चुनाव चिह्न के आगे मुहर लगा बैलेट पेपर वायरल हो रहा है। इसे लोग फेसबुक और अन्य सोशल साइट्स पर शेयर कर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।02:07 PM, 04-May-2023कुशीनगर में नोकझोंक कुशीनगर जिले में तमकुहीराज के कोइंदी में गलत वोट के लिए नोकझोंक हो गई है। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है। तमकुहीराज नगर पंचायत के कोइन्दी बुजुर्ग के बूथ संख्या 18 और 19 पर गलत मतदान को लेकर भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जेपी गुप्ता और पुलिस में झड़प हो गई। पोलिंग एजेंट का भी कहना था कि गलत मतदान हुआ है। इस वजह से तकरीबन आधा घण्टा तक मतदान बाधित रहा।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button