नगर निकाय सामान्य निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु

शाहजहाँपुर। नगर निकाय सामान्य निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कार्मिकों का द्वितीय रैण्डमाइजेशन सम्पन्न हुआ। रैण्डमाइजेशन के दौरान कुल नगर निगम एवं अन्य नगरीय निकायों हेतु कार्मिकों के बूथों का आवंटन जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में एनआईसी के वीसी कक्ष में राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश के आनलाइन साॅफ्टवेयर के माध्यम से किया गया। शाहजहाँपुर नगर निगम के 325 मतदेय स्थलों में प्रत्येक पर 05 कार्मिक तथा अन्य नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के 329 मतदेय स्थलों पर प्रत्येक पर 04 कार्मिक तैनात किये जायेगें। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह , अपर जिलाधिकारी वि.ध्रा. त्रिभुवन, जिला विकास अधिकारी श्री पवन कुमार सिंह, सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। ..इंडिया न्यू दर्पण ..से .रिपोर्टर .अवनीश कश्यप
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



