न०पा०परि०मिश्रित नैमिषारण्य में अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय संघर्ष,मुकाबला हथौड़ा

न०पा०परि०मिश्रित नैमिषारण्य में अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय संघर्ष,मुकाबला हथौड़ा, साइकिल और कमल में प्रत्याशियों की बढी धड़कने
सीतापुर-मई /महर्षि दधीचि की पौराणिक तपोभूमि और अट्ठासी हजार ऋषि मुनियों की पावन तपो भूमि के नाम से सुविख्यात कस्बा व्दय मिश्रित और नैमिषारण्य में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद को लेकर मचे चुनावी घमासान के त्रिकोणीय संघर्ष होने के ही आसार नजर आ रहे हैं। बताते चलें कि इस धर्म धरती की नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर पुनः अपना कब्जा जमाने के लिये भाजपा नेता पुनः अपना पूरा दमखम इस लिये लगाये हुये है क्यों कि पिछली मर्तबा मिश्रित-नैमिषारण्य पालिका का अध्यक्ष पद भाजपा के ही कब्जे में था और इस पर क्षेत्रीय विधायक के भाई की पत्नी सरला देवी अपना कब्जा जमाये हुये थी, इस लिये अबकी बार पुनः येन केन प्रकारेण तरीके से भाजपा फिर इस सीट पर कब्जा करने की जुगत भिड़ा कर क्षेत्रीय विधायक रामकृष्ण भार्गव के भाई की बहू सुमन देवी भार्गव पत्नी नन्दकिशोर भार्गव की झोली में पालिका का अध्यक्ष पद ले जाने में जुटी हुई है। वहीं समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी सुनीता पत्नी दीपक कुमार के पक्ष में पूर्व क्षेत्रीय विधायक एवं राज्य मन्त्री रहे रामपाल राजवंशी और पूर्व विधायक अनूप गुप्ता मोर्चा सम्हाले हुये है। उक्त दोनों दलीय प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर देने में निर्दलीय प्रत्याशी मुन्नी देवी भी पीछे नहीं है बताते चलें कि यही मुन्नी देवी पिछले पालिका चुनाव में भी अध्यक्ष पद के लिये यहां से मतदाताओं की चौखट पर दस्तक दे चुकी है जिन्हें सत्ता पक्ष की दावेदार से मात्र कुछ सौ वोटों की ही शिकस्त मिली थी,इस लिये मुन्नी देवी और उनके समर्थक अबकी बार चुनावी अखाड़े में अपनी जीत पक्की मान कर जी-जान से मिश्रित और नैमिष कस्बों में घर-घर दस्तक देते हुये अपने प्रचार और जनसम्पर्क अभियान को तेज गति दे रहे है इसी क्रम में प्रत्याशी स्वयं और उनके समर्थक मिश्रित तथा नैमिष कस्बों में धुआंधार जनसम्पर्क करने में तेजी से लगे हुमें हैं,प्रत्याशी मुन्नी देवी जब कस्बा मिश्रित सम्हालती है तो उनके समर्थक कस्बा नैमिषारण्य में लोगों के घरों तक पहुंच रहे हैं।इस तरह से इन दोनों धार्मिक कस्बो के विभिन्न वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी और उनके समर्थक जनसंपर्क कर के लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की जहां अपील कर रहे हैं,वही नगर वासियों से विभिन्न प्रकार के वादे करके उन्हें पूरा करने का भीआश्वासन दे रहे है।यह भी बताते चलें कि मिश्रित-नैमिषारण्य न० पा० परि का गठन अध्यात्मिक कस्बा मिश्रित और नैमिषारण्य दोनों कस्बों की आबादी को मिलाकर ही हुआ है, नैमिषारण्य में पालिका के सात और मिश्रित के अट्ठारह वार्ड स्थित है इस तरह पच्चीस वार्डों वाली न०पा०परि० मिश्रित नैमिषारण्य में अध्यक्ष पद को लेकर चुनावी घमासान तेजी से छिड़ा हुआ है, प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार धीरे-धीरे चरम सीमा पर पहुंच गया है, यद्यपि मतदाताओं की खामोशी अध्यक्ष पद प्रत्याशियों के लिये सिरदर्द बनी हुई है लेकिन वोटरों ने अन्दर ही अन्दर तय कर लिया है कि अबकी बार अध्यक्ष पद पर ताजपोशी किसकी करनी है जिसका खुलासा मतगणना के साथ ही हो सकेगा।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



