उत्तर प्रदेश

कुशीनगर जिलाधिकारी कुशीनगर व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा पुलिस लाईन

ब्यूरो रिपोर्ट सत्येंद्र कुमार दुबे कुशीनगर।

कुशीनगर जिलाधिकारी कुशीनगर व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा पुलिस लाईन कुशीनगर में नगर निकाय चुनाव-2023 के प्रथम चरण के चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की गयी ब्रीफिंग- जिलाधिकारी कुशीनगर रमेश रंजन एवं श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल द्वारा पुलिस लाइन कुशीनगर परिसर में नगर निकाय चुनाव 2023 के आगामी 04 मई को होने वाले प्रथम चरण के चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये जिससे शांति सौहार्द पूर्वक सकुशल मतदान संपन्न कराया जा सके। पुलिस लाइन में ब्रीफिंग के दौरान चुनाव में कानून व्यवस्था को कायम रखने पर जोर दिया गया। कहा कि अराजक तत्वों के खिलाफ सख्ती से पेश आयें। मतदाताओं को किसी भी स्तर पर भय का सामना ना करना पड़े। मतदान को निष्पक्षता पूर्वक संपन्न कराने के लिए ड्यूटी में लगाए गए अधिकारी व कर्मचारी अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए मतदान स्थल से 100 मीटर की दूरी पर विभिन्न दलों के प्रत्याशी अपने अपने टेबल लगाकर मतदाताओं को पर्ची देने का कार्य कर सकते हैं कोई भी प्रत्याशी अपने वाहन से मतदान कराने के लिए मतदान केंद्र तक मतदाता को नहीं लाएगा। मतदाता स्वयं अपने अपने वाहन से मतदान केंद्र के 100 मीटर पहले तक पहुंचेंगे जिससे मतदान प्रतिशत बढ़ सके।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री रितेश कुमार सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष व चुनाव में लगे समस्त पुलिस बल मौजूद रहे।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button