विद्युत केबिल काफी नीचे लटकने से मौत का खतरा ,

विद्युत केबिल काफी नीचे लटकने से मौत का खतरा , विद्युत विभाग कुभकर्णी नींद में।
रिपोर्ट – कृष्ण मुरारी
उतरौला (बलरामपुर): विद्युत विभाग की जितना प्रशंसा की जाए उतना कम है जब हादसा होता है तभी विद्युत विभाग की कुलकर्णी नींद खुलती हैl
आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला वार्ड नंबर 25 मस्सू खॉ की गली गांधीनगर उतरौला विद्युत केबिल मौत बनकर मुंह बाये खड़ी है लेकिन विद्युत विभाग को दिखाई नहीं देता है विद्युत केबिल इतने नीचे लटक रहा है जहां स्कूल के छोटे बच्चे कुत्ता, बकरी व अन्य जानवर के टच में आ जाता है बड़े लोग केविल बचा के चले जाते हैं लेकिन मासूम छोटे बच्चे को इसकी परख नहीं है कि इसमें सप्लाई चालू है इसे छू लेने से बड़ा हादसा हो सकता है l आजकल वर्षा हो रही है केविल गीला होने से मौत का फरमान जारी हो सकता है जिसकी सारी जिम्मेदारी विद्युत विभाग व प्रशासन की होगी l
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



