उत्तर प्रदेश

नगर निकाय चुनाव को शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक

नगर निकाय चुनाव को शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक

रिपोर्ट– बी०पी० बौद्ध

बलरामपुर। जनपद में नगरीय निकाय चुनाव को शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपर जिला मजिस्ट्रेट और उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अपर जिलाधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि निर्वाचन की समस्त व्यवस्थाएं गुणवत्ता-पूर्ण, साफ-सुथरी व मानक के अनुरूप होनी चाहिए। यह समस्त जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट सुनिश्चित कर लेंगे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। मतदान प्रक्रिया बेहतर ढंग से सम्पन्न हो। इसलिए जनपद स्तर पर तैयार हैंड्स आउट बुक का आप सभी भली भांति अध्ययन कर लें। जिससे पीठासीन व मतदान अधिकारियों को गुणवत्ता पूर्ण मतदान कराने में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न होने पाए। उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारी मत पत्रों के पीछे अनिवार्य रूप से चिह्न की मुहर लगा कर हस्ताक्षर करेंगे। साथ ही निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव कराना हम सभी की प्राथमिकता है। इस कार्य में पूर्ण ईमानदारी एवं समय का विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है।

उन्होंने पार्टी रवानगी स्थल पर पहुँच कर प्राप्त सामग्री का मिलान करने का निर्देश दिया। प्रथम मतदान अधिकारी मतदाता की पहचान करेंगे। द्वितीय मतदान अधिकारी मतदाता के बायें हाथ की तर्जनी पर अमिट स्याही लगाकर मतदाता को मतपत्र देंगे व मतदान अधिकारी तृतीय मतपेटी के प्रभारी होंगे। मतदान प्रारम्भ होने के 15 मिनट पूर्व मतपेटी को मतदान के लिए सील करने की प्रक्रिया प्रारम्भ करेंगे। सभी प्रपत्रों व लिफाफों पर चर्चा करते हुए बताया कि प्रारूप 30 पर मतपत्र लेखा तैयार करेंगे।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button