उत्तर प्रदेश

नवाबगंज के संवेदनशील क्षेत्रो में पैरामिलिट्ररी/भारी पुलिस बल के साथ किया भ्रमण

आगामी निकाय चुनाव के दृष्टिगत सीओ तरबगंज व प्र0नि0 नवाबगंज ने थाना नवाबगंज के संवेदनशील क्षेत्रो में पैरामिलिट्ररी/भारी पुलिस बल के साथ किया भ्रमण

 

संवाददाता अय्यूब आलम

आदर्श आचार संहिता लागू होने के पश्चात आज दिनांक 30.04.2023 को पुलिस अधीक्षक गोंडा आकाश तोमर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी तरबगंज संसार सिंह राठी ने आगामी नगर निकाय चुनाव 2023 के दृष्टिगत थाना नवाबगंज के संवेदनशील/मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रो में पैरामिलिट्री/भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र भ्रमण किया गया तथा लोगों से संवाद स्थापित कर शांतिपूर्ण एवं निर्भीक होकर मतदान करने हेतु सुरक्षा का एहसास कराया गया तथा कन्या इंटर कालेज मतदान केंद्र का भौतिक सत्यापन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसी प्रकार जनपद के अन्य थानों द्वारा भी फ्लैग मार्च व पैदल गस्त कर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button