देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम

मिश्रित सीतापुर / महर्षि दधीचि की पावन तपो भूमि पर स्थित सीताकुंड तीर्थ पर आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया । आयोजित कार्यक्रम में विधायक रामकृष्ण भार्गव व सभी मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया । मन की बात कार्यक्रम के अंतर्गगत देश के नायक और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता के बीच संवाद की नई परम्परा कायम की है । लोकतंत्र में जनता से सीधा संवाद बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रधानमंत्री ने देश की जनता से सीधा संवाद कर एक नया आयाम स्थापित किया है । इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सामाजिक मूल्यों पर बल दिया है । राजनीतिक शब्दावली से कहीं अलग उनके शब्दों ने श्रोताओं पर जादू जैसा असर किया है । उन्होंने समांज के उन लोगों की चर्चा की जो देश के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं । लेकिन उनकी खबरें कभी सामने नहीं आईं । राष्ट्रीय महत्व के मुद्दे को उठाने के लिए प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम का सफल इस्तेमाल किया है । उन्होंने विकलांग व्यक्तियों के जीवन के सभी पहलुओं को छुआ और उन्हें ‘दिव्यांग’ का नाम दिया। उनके संबोधन के बाद विकलांगों के प्रति समाज का नजरिया बदला है । उन्होंने देशभर के लोगों को स्वच्छता, शिक्षा, पारम्परिक चिकित्सा जैसे क्षेत्र में राज्यों की उपलब्धियों का जिक्र किया। कभी उन्होंने स्कूली छात्रों से बात की, तो कभी आदिवासी गांव के लिए शौचालय बनाने तथा इंजीनियरिंग छात्रों से बात की । आज बीडिओ कांफ्रेंसिंग के जरिये देश के प्रधान मंत्री ने मिश्रित की जनता से सीधा संवाद किया । जिसमें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिमांचल प्रदेश में पर्वतारोहियों के स्वच्छता अभियान को लेकर बात की । हिमांचल प्रदेश में एक संस्था द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के संयोजक से फोन पर बात की । तथा उन्हें बधाइयां दी । इस मौके पर संजय बाजपेई , चुनाव निकाय प्रभारी राजीव रंजन मिश्र , चुनाव निकाय संयोजक अंकित शुक्ला , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय भार्गव , देहात मंडल अध्यक्ष भास्कर मिश्रा , किसान मोर्चा जिलामहामंत्री अजय शुक्ला , पूर्व सभासद विवेक सिंह , विपिन मिश्रा , रविकांत शुक्ला आदि सहित सभी मंडलों के भाजपा मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता एवं नगर की आम जनता ने प्रधान मंत्री के मन की बात सुनी ।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



