उत्तर प्रदेश

पुलिस विभाग के तत्वाधान में छात्र-छात्राओं की जागरूकता को लेकर पुलिस ने कीया पाठशाला आयोजन

पुरवा उन्नाव, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा के कुशल नेतृत्व की अध्यक्षता में उन्नाव शहर के St, judse इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन व पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वाधान में छात्र-छात्राओं की जागरूकता को लेकर एक पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक महोदय व कालेज की प्रिंसिपल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया कॉलेज की छात्राओं ने आए अतिथियों का अतिथ, गीत के माध्यम से एवं कालेज की प्राचार्य पारुल बाथम जी ने पुष्पगुच्छ व प्रतीक चिन्ह भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया कार्यशाला में कक्षा 9 से कक्षा 12 तक छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया तथा यातायात विभाग से उप निरीक्षक अरविंद पांडे उप निरीक्षक राजेश कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं को यातायात संबंधी नियमों की जानकारी दी वह यातायात से जुड़े हुए संकेतों के बारे में बताया गया मगरवारा चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक उमाकांत अग्रवाल ने छात्राओं को शासन द्वारा प्रदत महिला हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा कभी किसी तरह की परेशानी यदि साइबर सेल को लेकर हो रही है तो उन्होंने अपने ऑफिस में बने साइबर सेल से संपर्क करने हेतु टोल फ्री नंबर के बारे में भी बताया साथ ही उपस्थित छात्र-छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक महोदय से प्रश्नोत्तरी का भी कार्यक्रम भी किया गया जिसमें भविष्य में किस प्रकार से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर अपना भविष्य उज्जवल बना सकते हैं इसके बारे में पुलिस अधीक्षक महोदय ने छात्र छात्राओं को उनके प्रश्नोत्तरी के माध्यम से उत्तर दिया अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से कॉलेज के प्रिंसिपल को अमर उजाला की एक पुस्तक भेंट की गई व प्रश्नोत्तरी कर रहे बच्चों को अमर उजाला की तरफ से उन्हें के उज्जवल भविष्य के लिए पुस्तकों का वितरण किया पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन कोआर्डिनेशन आशीष श्रीवास्तव समिति प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र व कॉलेज की शिक्षिका अर्पणा त्रिवेदी के द्वारा किया गया कालेज के प्रिंसिपल पारुल बाथम जी ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया कालेज के डायरेक्टर फहद अजीम ने पुलिस अधीक्षक महोदय से आगे भी ऐसी कार्य शालाओं के आयोजन कराने का आग्रह किया कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र छात्राओं प्रज्ञा कनिक्स नैतिक निखिल अजय राजपूत सृष्टि आर्यन तथा तमाम कई बच्चों ने प्रतिभाग किया

रंजीत कुमार उन्नाव तहसील रिपोर्टर

इंडिया न्यूज़ दर्पण

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button