उत्तर प्रदेश

नशे के कारोबार के संदिग्ध क्षेत्रों में विशेष रूप से संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जाये

शाहजहाँपुर। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में नारकोटिक्स विभाग की बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने मादक पदार्थो के विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने, गोपनीय सूचनाओं का इनपुट बढ़ाने तथा अवैध करोवार में संलप्ति लोगो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नशे की लत अत्यंत खतरनाक है और इसके बहुत अधिक दुष्प्रभाव होते हैं। यह स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित करने के साथ ही भविष्य को भी बिगाड़ देती है। विशेष रूप से नवयुवक इसकी चपेट में जल्दी आ जाते है। उन्होने अवैध रूप से नशे की बिक्री रोके जाने हेतु भी व्यापक अभियान चलाकर इसके परिवहन, बिक्री में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए। साथ ही उन्होने कहा कि संदिग्ध क्षेत्रों में विशेष रूप से संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जाये। जिलाधिकारी ने नशे के विरूद्ध अभियान में जनपद में की गयी कार्यवाहियों की भी समीक्षा की। इंडिया न्यूज़ दर्पण से रिपोर्टर अवनीश कश्यप

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button