रुदौली अयोध्या।नगर निकाय के टिकट का बटवारा

नगर पंचायत कामाख्या धाम के सैदपुर बाजार व रूदौली नगर में कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ चुनाव का हुआ आगाज
रुदौली अयोध्या।नगर निकाय के टिकट का बटवारा होते ही पार्टीया अपने प्रत्याशी को जितने के लिए पूरा दम ख़म लगा रही है।रूदौली विधानसभा की नवसृजित नगर पंचायत कामाख्या धाम व आदर्श नगर पालिका परिषद के भाजपा प्रत्याशियों के जीत के लिए उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने क्षेत्रीय विधायक राम चन्द्र यादव के साथ गुरुवार को माँ कामाख्या का दर्शन पूजन किया।तत्पश्चात सैदपुर बाजार मे भाजपा प्रत्याशी शीतला प्रसाद शुक्ला के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया।शुक्ला जी को विजय दिलाने के लिए एक सभा भी किया जिसमे डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए निरंतर विकास करने का अस्वासन दिया और लोगो को विश्वास दिलाया की आप चुनाव जिताये विकास की गंगा बहाने का काम सरकार करेगी।मुझे पूर्ण विश्वास है की आप लोग एक बार फिर से कमल का बटन दबाकर कमल खिलायेगे।
साथ ही आदर्श नगर पालिका परिषद से भाजपा प्रत्याशी राजेश गुप्ता के समर्थन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भाजपा समर्थित सभी प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। इस दौरान भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



