सनाढ्य कुर्मी क्षत्रिय समाज चकरभाटा कैंप बिलासपुर मैं हो रहा सामाजिक चुनाव बन गया राजनीति चुनाव

इंडिया न्यूज़ दर्पण चकरभाटा बिलासपुर छत्तीसगढ़ से देवेंद्र श्रीवास की रिपोर्ट
सनाढ्य कुर्मी क्षत्रिय समाज चकरभाटा कैंप का चुनाव आज दिनांक 27 /4 /2023 समय दोपहर 1:00 रखा गया था। जिसमें सभी सदस्यों को जो वोट करने वाले हैं उन्हें यह पहले ही बता दिया गया था कि 1:00 बजे तक सभी सदस्य चकरभाटा कैंप बिलासपुर के भवन में अंदर आ जाए और बाहर रहने वाले सदस्यों को चुनाव में अपना मतदान करने का अधिकार नहीं दिया जाएगा जो सदस्य भवन के अंदर रहेंगे केवल उन्हें अधिकार दिया जाएगा इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि सामाजिक स्तर के चुनाव को राजनीतिक अखाड़े में उतारने के लिए कुर्मी समाज के ही सदस्य भाजपा और कांग्रेस का पार्टी लेवल का चुनाव बना दिए हैं सूत्रों के मुताबिक यह पता चला है कि चुनाव केवल एक पद अध्यक्ष पद का हो रहा है जिसमें ग्राम पंचायत दगौरी के ही दो प्रत्याशी पहले परमेश्वर कौशिक जो समाज के उपाध्यक्ष पूर्व में रह चुके हैं और घनश्याम कौशिक जो कि वर्तमान में ग्राम पंचायत दगौरी के सरपंच भी हैं। दोनों प्रत्याशियों के सदस्यों द्वारा जो भवन के अंदर पहुंच चुके हैं उनके कई वॉलिंटियर अंदर में उपस्थित है जिनके द्वारा बाहर रुके मतदाताओं समाजिक जनों को लातों से,बेल्ट से,डंडो से मारा जा रहा है और चुनाव को राजनीतिक लेवल पर ले जाया जा रहा हैं।सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि भवन के बाहर रुके मतदाताओ का कहना है की हम ऐसे चुनाव का पूर्ण विरोध करेंगे और अंदर में हो रहे अवैध रुपी राजनीतिक चुनाव को पूरा समाज नहीं मानेगा चुनाव हम फिर से करवाएंगे सामाजिक चुनाव में कभी राजनीति हावी नहीं होनी चाहिए और आज हमें या देखना हो पड़ रहा है कि सामाजिक चुनाव में राजनीतिक हावी हो चुकी है और पुलिस प्रशासन भी यहां पहुंच चुकी है मीडिया कर्मी भी यहां पहुंच चुकी है वह सब इस चीज से भलीभांति जानकार है कि यहां पक्षपाती हो रही है और राजनीति हो रही है हम इस फैसले को किसी भी कीमत पर नहीं मानेंगे और समाज में राजनीति नहीं होने देंगे।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



