उत्तर प्रदेश

भाजपा को अपने ही बागियों से कड़ा मुकाबला

मिश्रिख सीतापुर / नगर पालिका परिषद मिश्रिख नैमिषारण्य के चेयर मैन पद के चुनाव में भाजपा को अपने ही बागियों से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है । नगर के पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी से टिकट न मिलने के कारण वह काफी नाराज चल रहे है । अपने निर्दली प्रत्यासी मैदान में उतार कर भाजपा प्रत्यासी को कडी चुनौती देने के लिए जमीन तैयार कर रहे है । पार्टी कार्यकर्ताओं का आरोप है । कि यहां के क्षेत्रीय विधायक रामकृष्ण भार्गव सपा की तरह वंश वाद की राजनीति अपना रहे है । बीते नगर पालिका परिषद के चुनाव में अपने छोटे भाई जानकी प्रसाद की पत्नी सरला देवी को चुनावी मैदान में उतारा था । आपस में अंर्तरद्वंद के चलते पांच वर्षों के दौरान नगर का कोई विकास नही हुआ । यहां के भाजपा कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोगों का आरोप है । कि प्रदेश शासन ने स्पष्ट रूप से कहा था । कि विधायक , सांसद के परिवार वालों को टिकट नही दिया जाएगा । जिसके सम्बंध में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोगों ने जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्र सहित प्रदेश के वरिष्ठ पार्टी नेताओं को लिखित रूप से अवगत कराकर नगर मिश्रिख अथवा नैमिषारण्य के स्थानीय निवासी को भाजपा से टिकट देने का अनुरोध किया था । जिसमें दिनांक 15 अप्रैल तक डा. सागर का नाम अध्यक्ष पद हेतु पार्टी में बना रहा । परन्तु यहां के विधायक रामकृष्ण भार्गव ने पार्टी नेताओं के पास ट्रंप कार्ड खेला और फिर दूसरी बार अपने सगे छोटे भाई नंद किशोर भार्गव की पत्नी सुमन भार्गव को भाजपा से अध्यक्ष पद हेतु प्रत्यासी मनोनीत करा दिया । जब कि उनका मिश्रिख नैमिषारण्य से दूर दूर तक कोई लेना देना नही है । और उनको कोई यहां जानता पहचानता तक नही है । फिर भी उनका नाम मात्र दस दिनों के अंदर नगर पालिका की वोटर लिस्ट में दर्ज हो गया । जब कि अन्य लोग आज भी अपना नाम दर्ज कराने के लिए तहसील के चक्कर लगा रहे है । पार्टी आला कमान व्दारा मुख्य मंत्री के आदेश को ठेंगा दिखाकर यहां के क्षेत्रीय विधायक रामकृष्ण भार्गव के छोटे भाई नंदकिशोर भार्गव की पत्नी को भाजपा से टिकट दिया गया है । जिससे मिश्रिख नैमिषारण्य के भाजपा पार्टी कार्यकर्ता काफी नाराज चल रहे है । उनके तेवर बागी हो गए है । जो निर्दली प्रत्यासी को मैदान में उतार कर कडी चुनौती देने के लिए तैयार है ।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button