उत्तर प्रदेश

डीएम ने हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रैली को किया रवाना

डीएम ने हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रैली को किया रवाना

संवाददाता अय्यूब आलम

मंगलवार को स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार ने लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज से हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया। स्काउट गाइड व एनसीसी छात्र छात्राओं के द्वारा जिले के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई जिसमें बच्चों ने मतदाता को जागरूक करने हेतु कई स्लोगन हाथो में पकड़े हुए थे

रैली शहर के विभिन्न क्षेत्रों से निकाली गई जहां पर उन्होंने मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया इस मौके पर जिलाधिकारी उज्ज्वल कुमार ने लोगो से अपील कि वह आगामी 4 मई को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए अपने घरों से निकले और लोग अपने मतदान के अधिकार को समझें अपना सही प्रतिनिधि का चुनाव करें। लोगो के अधिक से अधिक मतदान करने पर ही सही प्रतिनिधि का चुनाव होता है

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, तथा सभी विद्यालयों के प्राचार्य व अध्यापक सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button