ताजमहल में चुनाव प्रचार करने पर सपा मेयर प्रत्याशी पर मुकदमा दर्ज,

यूपी निकाय चुनाव:ताजमहल में चुनाव प्रचार करने पर सपा मेयर प्रत्याशी पर मुकदमा दर्ज,ईद पर पहुंची थीं मिलने
आगरा।ताज नगरी आगरा में मुहब्बत की निशानी ताजमहल में चुनाव प्रचार करने पर समाजवादी की मेयर प्रत्याशी जूही प्रकाश पर ताजगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि नगर निकाय चुनाव के दौरान किसी प्रत्याशी पर यह पहला मुकदमा है।पुलिस साक्ष्य संकलन के बाद कार्रवाई करेगी।
ताजगंज थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि मुकदमा पुलिस की ओर से लिखा गया है।इसमें लोक सेवक के आदेश की अवज्ञा (धारा 188) और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम (171 एच) में लगा है। मेयर प्रत्याशी जूही प्रकाश शनिवार को ईद पर ताजमहल पहुंची थीं।
बता दें कि जूही प्रकाश के साथ पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी साथ थे। जूही प्रकाश ने रायल गेट पर खड़े होकर नमाज पढ़कर आते हुए लोगों से वोट की अपील की थी।जूही प्रकाश और जिलाध्यक्ष आजाद सिंह ने लाल टोपी लगा रखी थी।एक के गले में पटका भी पड़ा था।एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने उन्हें टोका तो टोपी और पटका उतार लिया था। उनके दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



