
लखनऊ। 17 साल की उम्र से खून की नदियां बहाने वाले माफिया अतीक अहमद के आतंक का अंत हो गया है। 15 अप्रैल शनिवार की रात पुलिस अतीक और अशरफ को प्रयागराज शहर के काॅल्विन अस्पताल में मेडिकल कराने के लिए लेकर जा रही थी।इसी दौरान गेट पर तीन शूटरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर दोनों की हत्या कर दी।
माफिया अतीक अहमद का आतंक ऐसा था कि अतीक को पूरे प्रयागराज में जो जमीन पसंद आ जाती थी,उस पर कब्जा कर लेता था।अतीक के खिलाफ बोलने की किसी की हिम्मत भी नहीं होती थी।अतीक को किस जमीन के लिए कितना पैसा देना है यह सब वही तय करता था।अतीक ने प्रयागराज और आसपास के जिलों में न केवल निजी जमीनों पर कब्जा किया बल्कि सरकारी जमीनों पर भी कब्जा किया।अतीक के आतंक से जो लोग भी पीड़ित थे या अतीक ने जिन लोगों की जमीनों पर कब्जा किया था उनके लिए अच्छी खबर सामने आ रही है।
जानकारी के मुताबिक माफिया अतीक अहमद ने जिन लोगों की जमीन पर कब्जा किया था अब योगी सरकार उन जमीनों को उनके मालिकों को वापस देगी।इसके लिए योगी सरकार एक आयोग का गठन कर सकती है।यह आयोग जमीनों को कानूनी तौर पर लोगों को वापस दिलाने का काम करेगा। अतीक की अवैध संपत्तियों के खिलाफ योगी सरकार ने कार्रवाई तेज कर दिया है। सरकारी जमीनों को भी अतीक के कब्जे से मुक्त कराया जा रहा है और उस पर सरकारी आवास बनाए गए हैं।
बता दें कि माफिया अतीक अहमद जमीन पर कब्जा करने के बाद लोगों को डराता-धमकाता था।अतीक ने डरा धमकाकर लोगों की जमीनों पर कब्जा किया।आज भी कई लोग पुलिस और थानों के चक्कर काट रहे हैं।अब योगी सरकार प्लान कर रही है कि इन तमाम जमीनों को अतीक गैंग के कब्जे से मुक्त कराया जाएगा औ उन लोगों को वापस किया जाएगा,जिनसे ये जमीन हड़पी गई थी।योगी सरकार इस बाबत एक आयोग का गठन कर सकती है।योगी सरकार इस पर विचार कर रही है। अगर ऐसा होता है तो जिन लोगों से अतीक ने जमीनों को हड़पा था वो जमीनें उन्हें वापस कर दी जाएंगी।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



