
नमाज के बाद दिन भर चला गले लगाकर बधाईयों का दौर
मैहर से जवाहर संताणी की खास खबर
मैहर, गंगा जमुनी तहजीब के लिए प्रसिद्ध मैहर शहर में चांद के दीदार के बाद शनिवार को ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईदगाह के साथ साथ पूरे शहर में सामाजिक सौहार्द का सुंदर नजारा देखने को मिला अलग अलग धर्मों के लोगों ने मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी। ईद के मुबारक मौके पर ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई।शहर, प्रदेश,देश की खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई, नमाज के बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। ज्ञात हो कि मैहर धार्मिक नगरी के साथ साथ अमन भाईचारे और शांति का शहर है। यहां कोई भी त्यौहार हो सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे का स्वागत सम्मान कर सभी त्योहार मिलजुल कर मनाते हैं। यही वजह है कि आज ईदगाह में प्रशासनिक अमले के साथ साथ सभी धर्मों के लोगों के साथ जनप्रतिनिधि मौजूद रहे सभी ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में गले लगकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। प्रमुख गणमान्य लोगों में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष धर्मेश घई, भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष संतोष सोनी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमापति गौतम, ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी,वीरेंद्र कुशवाहा एवं एसडीओपी मैहर लोकेश डावर,थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी, संजय तिवारी सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के प्रमुखों के साथ पुलिस प्रशासन, एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



