उत्तर प्रदेश
Trending

कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने गुरुवार को निर्माण कार्यों से जुड़े अधिकारियों ठेकेदारों की बैठक

जिला ब्यूरो अनिल दवन्डे बैतूल

बैतूल। निर्माण कार्यों में देरी से नाराज बैतूल कलेक्टर ने एक ठेकेदार का अनुबंध निरस्त कर दिया है, जबकि दो ठेकेदारों के दिए अनुबंध निरस्त करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश हैं।

कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने गुरुवार को निर्माण कार्यों से जुड़े ठेकेदारों की बैठक लेकर उनके द्वारा किए जा रहे सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल भवनों के निर्माण कार्यों पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। किसी भी भवन में छत से रिसाव अथवा बारिश का पानी भरने की स्थिति न बने। भवनों के आसपास अतिक्रमण भी न रहे। बैठक में सीईओ जिला पंचायत अभिलाष मिश्रा सहित लोक निर्माण विभाग, पीआईयू, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना एवं सेतु निर्माण कार्पोरेशन से संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदार मौजूद थे।

इस दौरान कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी मोहन डेहरिया ने बताया कि साकली से अंधेरबाड़ी मार्ग निर्माण में लापरवाही करने वाले ठेकेदार ग्लोबल इन्फ्राटेक जयपुर का अनुबंध निरस्त किया जा चुका है। धावड़ी से वडाली मार्ग एवं कोसमी इंडस्ट्रीयल एरिया के अंतर्गत सीसी रोड निर्माण कार्य में लापरवाही पाए जाने पर क्रमश: भावसार कंस्ट्रक्शन एवं शिवांजलि कंस्ट्रक्शन के अनुबंध निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।

इस दौरान कलेक्टर द्वारा कहा गया कि जिन ठेकेदारों द्वारा कार्य में विलंब किया जा रहा है, उन पर विलंब शास्ति अधिरोपित कर भुगतान से नियमानुसार राशि काटी जाए। बैठक में अनुपस्थित ठेकेदारों के विरुद्ध भी अनुबंध निरस्त करने की कार्रवाई करने के कारण बताओ नोटिस जारी करने के कलेक्टर द्वारा निर्देश दिए गए। बैठक में कलेक्टर ने उत्ती से गोरखीढाना के बीच जिला खनिज मद से निर्मित किए जा रहे पुल का कार्य शीघ्रता से पूर्ण करने के भी निर्देश दिए

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button