
संवाददाता अय्यूब आलम
पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अवैध रुप से लकड़ी का व्यापार करने/काटने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण में थाना वजीरगंज पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम देवीनगर के पास से टिकरी जंगल से चोरी से लकड़ी काटने व व्यापार करने के आरोपी अभियुक्तों-01. संतोष पुत्र रंजीत नि0 सरायखत्री थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा 02. अभय पुत्र खदेरू नि0 सरायखत्री थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को उ0नि0 शिवलखन सिंह मय टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया गिरफ्तार अभियुक्त कब्जे से अवैध रूप से कटी हुई साखू की 50 नग लकड़ी व ट्रैक्टर-ट्राली को बरामद किया गया। अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना वजीरगंज में गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



