
पुलिस और एसओजी को मिली बड़ी सफलता, 25 लाख के गुमशदा मोबाइल फोन बरामद, 151 लोगों को सौंपे गए खोए हुए फोन*
रिपोर्ट– बी०पी० बौद्ध
*बलरामपुर।* जनपद में एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने बलरामपुर और आस पास के जिलों से गायब हुए करीब 25 लाख रुपए के स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल की है। बरामद 151 मोबाइल को पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने उनके स्वामियों को सौंपा।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि सर्विलांस और एसओजी की टीम ने पिछले कुछ महीनों में बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती सहित अलग-अलग जिलों से गायब हुए 151 स्मार्ट मोबाइल फोन विभिन्न स्थानों से बरामद करने में सफलता हासिल की है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपए है। उन्होंने बताया कि बरामद मोबाइल फोन की पुष्टि कराते हुए उनके स्वामियों को सौंपे गए हैं।
उन्होंने बताया कि अभी कुछ और गुमशुदा मोबाइल फोन की तलाश की जा रही है, जिसे जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस बरामदगी और लोगों के मोबाइल फोन वापस मिल जाने से जनता का पुलिस पर विश्वास बढ़ा है। उन्होंने मोबाइल बरामद करने वाली टीम की तारीफ करते हुए कहा कि पुलिस साइबर टीम लगातार अच्छा प्रयास कर रही है। उन्होंने एसओजी और सर्विलांस टीम को 25 हजार रुपए नकद इनाम देने का भी ऐलान किया।
*रिपोर्ट– बी०पी० बौद्ध*
*ब्यूरो चीफ बलरामपुर*
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



