जन गाजियाबाद के छात्र ने सैनिक स्कूल लखनऊ परीक्षा में नीतीश त्यागी ने लहराया परचम

लोनी। प्रतिभाशाली छात्र ने किया क्षेत्र का नाम रोशन। प्रदेश स्तर की सैनिक स्कूल परीक्षा में जिले से इकलौते नीतीश का हुआ चयन। गांव एवं क्षेत्र के साथ-साथ जिले का नाम भी प्रदेश में रोशन किया।
विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मंडौला के गांव पंचलोक निवासी अनुज कुमार त्यागी के बेटे नीतीश त्यागी ने 15 जनवरी को कैप्टन मनोज कुमार पांडे सैनिक स्कूल लखनऊ के लिए आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उसने 25 फरवरी को लखनऊ स्थित सैनिक स्कूल में साक्षात्कार दिया। जिसका परिणाम शनिवार को घोषित किया गया। परिणाम के अनुसार नीतीश त्यागी गाजियाबाद जिले से सैनिक स्कूल में प्रवेश प्राप्त करने वाले प्रथम विद्यार्थी बने।
नीतीश त्यागी ने दिनेश शर्मा के मार्गदर्शन में सैनिक स्कूल की परीक्षा की तैयारी गत वर्ष से शुरू की थी। उनके मार्गदर्शक दिनेश शर्मा जी ने बताया कि नीतीश शुरू से ही प्रतिभावान छात्र रहे हैं।जब वह मेरे संपर्क में आया तो मुझे लगा कि इस छात्र के अंदर प्रतिभा तो बहुत है लेकिन इसको अच्छा मार्गदर्शन नहीं मिल रहा है। इसी को लेकर उसके अंदर छुपी प्रतिभा को उजागर करने के लिए मैंने उसके साथ मेहनत करनी शुरू की। तो धीरे-धीरे मेरी मेहनत रंग लाने लगी। उसकी प्रतिभा निखर कर सामने आने लगी इससे मेरा भी उत्साह बढ़ता चला गया और बच्चे में भी आत्मविश्वास बढ़ने लगा। इसी बीच 15 जनवरी को सैनिक स्कूल लखनऊ के लिए प्रदेश स्तरीय परीक्षा आयोजित की गई। शर्मा जी ने बताया कि अभी मुझे कुछ ज्यादा समय नीतीश का मार्गदर्शन करते हुए नहीं बीता था लेकिन फिर भी मेरे अंदर भी उत्साह था और उसके आत्मविश्वास को देखते हुए मैंने पहली बार में ही उसको परीक्षा का फार्म भरने के लिए प्रेरित किया। और उसने परीक्षा बड़े आत्मविश्वास के साथ दी पहली ही बारी में अच्छे नंबरों से परीक्षा उत्तीर्ण कर ली। नीतीश के द्वारा इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। और उनके घर पर बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है । क्षेत्र के बुद्धिजीवियों एवं वरिष्ठ नागरिकों का कहना है कि नीतीश के इस सफलता से दूसरे छात्रों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलेगी।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



