उत्तर प्रदेश
Trending

डी०एम० एवं एस०पी० द्वारा संयुक्तरुप से आगामी पर्व होली एवं शबेबारात के दृष्टिगत जनपद के तहसील धनघटा परिसर में आयोजित की गई पीस कमेटी की मीटिंग

संत कबीर नगर 04 मार्च 2023 (सूचना विभाग)
जिलाधिकारी संदीप कुमार व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा संयुक्तरुप से आगामी पर्व होली व शबेबारात के दृष्टिगत जनपद के तहसील धनघटा परिसर में पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति / ग्राम प्रधान व अन्य काफी संख्या में लोगों ने पीस कमेटी की मीटिंग में भाग लिया ।
शांति समिति की बैठक करते हुए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय लोगों से शांतिपूर्ण व भाईचारे के साथ पर्व मनाने तथा त्योहारों को सकुशल संपन्न कराए जाने की अपील किया। अधिकारीद्वय ने त्यौहारों के दौरान गड़बड़ी पैदा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश भी दिया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी धनघटा डॉ रवींद्र कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी धनघटा दीपांशी राठौर, प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा जयवर्धन सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना महुली संतोष कुमार मिश्र सहित अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button