अयोध्याउत्तर प्रदेश

आठ निरीक्षक व दो उप निरीक्षक के हुए तबादले किसी को मिली तो किसी की छीनी कुर्सी

बड़ी खबर.

आठ निरीक्षक व दो उप निरीक्षक के हुए तबादले किसी को मिली तो किसी की छीनी कुर्सी

👉अशोक कुमार यादव बने तारुन थाने के नए थाना प्रभारी देर रात एसएसपी ने किए फेरबदल।
___________________________
जिले में कानून-व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिए डीआईजी/एसएसपी मुनिराज जी ने आठ निरीक्षक व दो उप निरीक्षकों का तबादला किया है। एसएसपी कार्यालय से जारी तबादला सूची में निरीक्षक राजेश कुमार राय को क्राइम ब्रांच से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बीकापुर बनाया गया है। अशोक कुमार यादव को प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ से थाना प्रभारी तारुन बनाया गया है। निरीक्षक नीरज सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना पटरंगा से हटाकर प्रभारी निरीक्षक थाना इनायतनगर बनाए गए हैं। निरीक्षक कृष्ण कुमार मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक थाना पूरा कलंदर से हटाकर प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट बनाया गया है। उप निरीक्षक रतन कुमार शर्मा को थानाध्यक्ष कैंट से हटाकर थानाध्यक्ष पूरा कलंदर बनाया गया है। उप निरीक्षक ओमप्रकाश को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना पटरंगा से थानाध्यक्ष पटरंगा बनाया गया है। निरीक्षक देवेंद्र प्रसाद पांडे डीआईजी/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का वाचक बनाया गया है। निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव थाना प्रभारी कोतवाली बीकापुर को हटा कर प्रभारी डीसीआरबी बनाया गया है तो वही थाना अध्यक्ष तारुन निरीक्षक रतन सिंह को हटाकर प्रभारी कोर्ट मानीटरिग सेल की जिम्मेदारी मिली है। प्रभारी निरीक्षक थाना इनायतनगर में तैनात रहे निरीक्षक अमरजीत सिंह को हटाकर उन्हें प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ बनाया गया है।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button