उमेश पाल हत्याकांड में शामिल एक और आरोपी नफीस को पुलिस ने दबोचा

प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस ने नफीस अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। नफीस माफिया अतीक अहमद का बेहद करीबी है। ये ‘ईट आफ बिरयानी’ नाम से बिरयानी बेचता है| आरोप है कि हत्यारे जिस कार से गए थे वो नफीस की थी। नफीस अतीक का फाइनेंस भी है। इसके पहले सीएए-एनआरसी के विरोध में हुए प्रदर्शन में शामिल लोगों को नफीस निश्शुल्क बिरयानी भेजना था। साथ ही उनकी आर्थिक मदद भी करता था| प्रयागराज में तीन दिन पूर्व राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और गनर संदीप की हत्या में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की क्रेटा कार माफिया अतीक अहमद के फाइनेंसर और बेहद करीबी माने जाने वाले ‘ईट आफ बिरयानी’ के मालिक नफीस की निकली है। कुछ दिन पहले ही नफीस ने इस कार को निसार अहमद की बीवी रुखसार अहमद के नाम पर रजिस्टर्ड कराया था। उमेश पाल हत्याकांड से कुछ दिन पहले कार को अतीक गैंग के लोगों तक पहुंचाया गया था|
हत्या से पूर्व धूमनगंज में उमेश पाल के घर के आसपास की रेकी करने के लिए भी इसी कार का प्रयोग किया गया था।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



