उत्तर प्रदेश

अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के आवास से पुलिस को अतीक के बेटे अली के दो जन्म प्रमाण पत्र हाथ लगे

प्रयागराज : उमेशपाल_हत्याकांड मामले में बुधवार को बुलडोजर चलाने से पहले तलाशी के दौरान अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के आवास से पुलिस को अतीक के बेटे अली के दो जन्म प्रमाण पत्र हाथ लगे। इसमें एक प्रमाण पत्र में जन्मतिथि 2002 और दूसरे में 2008 अंकित है। पुलिस ने दोनों प्रमाणपत्रों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि अली को नाबालिग साबित करने के लिए अली का दूसरा प्रमाण पत्र 2008 की तिथि में बनवाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है‼️

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button