राष्ट्रीय सरपंच संघ की जनरल कार्यकारणी बैठक नई दिल्ली के पूसामें मिली सत्रह राज्यो के पदाधिकारियों हाजिर रहे।

नई दिल्ली ता. 27 फरवरी 23 : भारत भरके सरपंचों की दो दिवसीय राष्ट्रीय जनरल कार्यकारणी बैठक का आज कृषि अनुसंधान केंद्र पूसा नई दिल्ली में आयोजन किया गया था जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय सरपंच संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयराम पलसानिया जीने की , बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में राष्ट्रीय सरपंच संघ की सलाहकार कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चंद्र भूषण पांडे जी पूर्व न्यायाधीश व राज्य पाल के विधि सलाहकार एवं राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उतर प्रदेश प्रधान संगठन के राष्ट्रीय महासचिव श्री नानक चंद शर्मा जी भी उपस्थित रहे थे। कार्यकारणी बैठक का संचालन श्रीमति मंजू तंवर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजस्थान, श्री गौरव जयराम उत्तर प्रदेश सचिव और राष्ट्रीय मिडिया सलाहकार श्री हनुमान प्रसाद जाजड़ा राजस्थान ने अच्छी तरह से की।कार्यकारणी बैठक में बोलते हुए श्री सी पी पांडे जी द्वारा 73वें संविधान के अंतर्गत ग्राम पंचायतों को मिलने वाले 29 विभागों के संबंध में जानकारी दी गई साथ ही पूर्व की सरकारों द्वारा पंचायतों को खत्म करने के लिए जो कानून बनाए गए उनके संबंध में भी जानकारी उपलब्ध कराई और आगे की रूपरेखा पर भी प्रकाश डाला वही श्री नानक चंद शर्मा जी ने मिशन 1988 से लेकर अब तक पंचायतों में होने वाले परिवर्तन पंचायत एक्ट में होने वाले बदलाव के संबंध में भी विशेष जानकारी उपलब्ध कराई साथ ही अपना अनुभव शेयर किया आंदोलन की रूपरेखा कैसे तय हो इस पर भी प्रकाश डाला वहीं संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिहार के श्री ठाकुर चंदन सिंग ने समस्त प्रदेशों से आए हुए प्रतिनिधियों को सम्मानित किया और सौल भेंट कर सभी प्रतिनिधियों का अभिवादन किया साथ ही बिहार में चल रहे पंचायत राज विभाग द्वारा व्यवस्थाओं का विवरण प्रस्तुत किया और आगे की लड़ाई को आंदोलन को मजबूत करने के लिए क्या-क्या समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है उन पर भी प्रकाश डाला ।उत्तर प्रदेश के प्रभारी श्री सुदेश चौधरी जी ने बताया कि संगठन चलाने के लिए त्याग की भावना होनी चाहिए पारदर्शिता होनी चाहिए विश्वास होना चाहिए अपने मुखिया पर आप को आंख बंद करके विश्वास करना होगा तभी आप संगठन को आगे बढ़ा सकते हो इसी क्रम में सेन्ट्रल भारत प्रेसिडेंट श्री रविंद्र यादव जी ने भी अपनी बात रखी और सभी पदिधिकारियो को एकजुट होकर अपने प्रश्न को उकेलने पर भार दिया, हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री जैसी राम एवं हिमाचल प्रदेश की नॉर्थ क्षेत्रिय महा सचिव कु.शालू देवी जी ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए और पहाड़ी क्षेत्रों में उत्पन्न होने वाली समस्याएं नेटवर्क की समस्या आदि के संदर्भ में जानकारी उपलब्ध कराई इसी क्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता मध्यप्रदेश श्रीमति पल्लवी जी ने पंचायतों में आ रही विभिन्न समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं की हिस्सेदारी 50% होने के बावजूद भी उनके अधिकारों का हनन हो रहा है इस संदर्भ में भी प्रकाश डाला ।वही पंजाब से आए हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री रिंकू गुरने जी ने पंजाब सरकार के सामने अपनी आवाज को बुलंद करने के संबंध में अवगत कराया इसी के साथ जम्मू कश्मीर के श्री सुरजीत चौधरी और श्री गुरदीप सिंह सैनी जी ने प्रदेश की अपनी बात रखते हुए जम्मू कश्मीर में पंचायत की लड़ाई को मजबूती से लड़ने का विश्वास दिलाया इसी के साथ तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष श्री सोम शेखर जी ने भी तेलंगाना में पंचायती राज व्यवस्था के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई और वहां पंचायतों में उत्पन्न होने वाली समस्याओं को भी पटल पर रखा। उत्तराखंड के श्री प्रदीप जोशी जी ने भी उत्तराखंड में उत्पन्न हो रही मनरेगा के संबंध में समस्याओं से अवगत कराया साथ ही झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र यादव जी ने भी मनरेगा के मजदूरों की ऑनलाइन उपस्थिति के संदर्भ में और पंचायतों के बजट के संबंध में अपनी बात प्रस्तुत की वहीं केरल के वी के नायर जी ने भी केरल में उत्पन्न हो रही पंचायतों की समस्याओं के संदर्भ में बात रखी और संगठन को एक विशाल रूप देने के संदर्भ में अपनी विचार रखें हरियाणा के उनकी टीम के द्वारा भी हरियाणा में चल रहे पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा तालाबंदी के संदर्भ में स्थिति से अवगत कराया इसी के साथ ही मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री निर्भय यादव जी ने भी मध्यप्रदेश में कलम बंद की घोषणा की और पूरे मध्यप्रदेश की ग्राम पंचायतों को दिल्ली से जोड़ने के लिए आंदोलन के लिए पूरा विश्वास दिलाया । महाराष्ट्र से प्रदेशाध्यक्ष प्रमोद सांगोले ने अपने विचार विमर्श प्रगट किए की देश के सांसदमे सरपंच प्रतीनीधी और हर राज्य के विधान सभा,विधान परिषद पर हर विभागसे आमदार की नियुक्ती हो या चुनाव होने की बात रंगी तसं जाकर सरपंच की बुंलद आवाज सांसद और विधानसभा मे गुंजेगी ईस वक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल उके और महाराष्ट्र प्रभारी रामनाथ बोऱ्हाडे उपस्थित ते!राष्ट्रीय कार्यकारणी बैठक में छतीसगढ़ से साउथ भारत के प्रभारी श्री प्रेम साहू जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री रोहित पटेल गुजरात, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती पल्लवी जी, उत्तराखंड खंड से श्रीमति पुष्पा रावत, हिमाचल प्रदेश से श्रीमति अनिता देवी, मध्यप्रदेश से श्रीमति रचना जी, गुजरात प्रवक्ता श्री इनायत खान मलिक समेत सभी प्रदेशो के पदाधिकारियों हाजर रहे और आनेवाले दिनों में राष्ट्रीय सरपंच संघ के सभी कार्यक्रमों में शामिल होने का भरोसा दिलाया।उपरोक्जानकारी राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने दी है।
विमलेश कुमार तहसील रिपोर्टर पुवायां
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



