उत्तर प्रदेश
Trending

पुलिस ने नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही स्मैक के साथ 2 महिला तस्करों सहित 4 लोगों को किया गिरफ्तार

बलरामपुर। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिला.फ चलाए जा रहे अभियान के तहत देहात थाना की पुलिस ने नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 28 ग्राम स्मैक के साथ 2 महिला तस्करों सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 26 हजार रुपए भी बरामद किए हैं।
बताया जा रहा है की देहात थाना की पुलिस गश्त पर थी, तभी पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग नेपाल से तस्करी कर लाई गई स्मैक बेचने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान हसुआडोल पावर प्लांट के पास पहुँच गई। पुलिस को देखकर तस्कर भागने की कोशिश करने लगे, जिसे पुलिस टीम द्वारा दौड़ाकर पकड़ लिया गया।
पकड़े गए आरोपियों की तलाशी ली गई तो उनके पास से 28 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुआ। पुलिस ने इस सिलसिले में कान्ती देवी पत्नी रामबरन, तिलका देवी पत्नी राजू निवासी हसुआडोल, रियाज अहमद पुत्र मुख्तार निवासी बढ़नी थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर, चाँद अली पुत्र हजरत अली निवासी गढ़वा कला थाना हरैया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों के पास से 26 हजार रुपए भी बरामद किए हैं।

रिपोर्ट– बी०पी० बौद्ध
ब्यूरो चीफ बलरामपुर

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button