समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति में प्रवेश हेतु करें आवेदन

बलरामपुर: जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि राजकीय आश्रम पद्धति सेखुईकला (बालिका) बलरामपुर,राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय(बालिका) विशुनपुर विश्राम पचपेड़वा,राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय(बालक) बालापुर गैसड़ी में शिक्षा सत्र 2023- 24 में कक्षा 6 से लेकर कक्षा 9 व कक्षा 11 में प्रवेश हेतु आवेदन लिए जा रहे हैं। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय (बालिका) सेखुईकला बलरामपुर में प्रवेश के लिए सभी वर्गों की बालिकाएं, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय (बालिका) विशुनपुर विश्राम पचपेड़वा में प्रवेश के लिए केवल अनुसूचित जनजाति की बालिकाएं, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय (बालक) बालापुर गैसड़ी में प्रवेश के लिए अनुसूचित जनजाति के बालक ही आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं संबंधित संस्था के कार्यालय में दिनांक 15 मार्च 2023 तक किसी भी कार्य दिवस में अपना पंजीयन करा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा दिनांक 27 मार्च 2023 को प्रातः 11:00 बजे से होगी।
क्राइम संवाददाता बलरामपुर से कृष्ण मुरारी की रिपोर्ट।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



