उत्तर प्रदेश
Trending

पूर्व सीएम मायावती ने कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल, कहा-गवाह और गनर की हत्या सरकार के दावों की पोल खोलने वाली

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने प्रयागराज में बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनके गनर की हत्या पर कानून व्यवस्था को लेकर सरकार के दावों पर सवाल उठाए। मायावती ने कहा कि गवाह और गनर की हत्या सरकार के दावों की पोल खोलती है।

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह व गनर की हत्या योगी सरकार के कानून व्यवस्था के दावों की पोल खोलती है। सरकार इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच कराकर दोषियों को सजा दे। यह घटना बेहद दुखद और निंदनीय है।

बता दें कि शुक्रवार को प्रयागराज में बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह और वकील उमेश पाल की घर पर गोली और बम मारकर हत्या कर दी गई। हमले में गनर की भी मौत हो गई। इसे लेकर विपक्ष ने योगी सरकार पर निशाना साधा है।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button