उत्तर प्रदेश

प्रयागराज शूटआउट:44 सेकेंड में हुई उमेश पाल की हत्या, बदमाशों ने भतीजी के सामने दौड़ाकर मारी गोली

प्रयागराज।संगम नगरी के धूमनगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनके गनर की बदमाशों ने गोली और बम मारकर हत्या कर दी।जांच में सामने आया है कि हत्या की इस जघन्य वारदात को मात्र 44 सेकेंड में अजाम दिया गया। बता दें कि बदमाशों ने वारदात को धूमनगंज थाने से लगभग 200 मीटर की दूरी पर अंजाम दिया है।उमेश पाल की क्रेटा एसयूवी को धूमनगंज थाने में रखा गया है।शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार में दो जगह गोली लगी थी और चार जगह पर गोली के कार से छू कर निकलने के भी निशान हैं।

घटना के एक चश्मदीद ने बताया कि हमले के बाद उमेश पाल को गोली लग गई,जिसके बाद वो अपने घर की तरफ भागने लगे।इस पर बदमाशों ने तंग गली में घुसकर फायरिंग की।उमेश पाल का गनर संदीप निषाद भी घायल होने के बाद गली में भागा। बदमाशों ने उसे भी निशाना बनाते हुए गली में बम मार दिया।संदीप घायल होकर घर के बाहर गिर पड़ा।इस पूरे वारदात को महज 44 सेकेंड के अंदर अंजाम दिया गया।उमेश पाल की भतीजी रोते हुए बताती है कि गोली लगने के बाद जब चाचा भागे तो उन्हें दौड़ा कर गोली मारी गई। यह सब मेरी आंखों के सामने हुआ और हम चाचा को नहीं बचा पाए।उमेश पाल की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।अब परिवार की शिकायत है कि जो नेता उमेश पाल से मिलने के लिए रोज आते थे वो दिखाई नहीं दे रहे हैं।

बता दें कि उमेश पाल ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली थी।उमेश पाल की उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,पूर्व केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल और सिद्धार्थ नाथ सिंह से नजदीकी संबंध थे।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button