
ग्रामीणों ने किया हंगामा तब मौके पर पहुंची पुलिस
कुंवर गांव ।
बिनावर कस्बे में बिल्हत रोड पर एक नवजात कन्या का भ्रूण के मिलने पर लोगो में हड़कंप मच गया जहां मौके पर लोगों की भारी संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गई ! पहले पुलिस अनजान बनी रही और पड़ोसी अस्पताल संचालक को बचाती नजर आई जब लोगों के द्वारा हंगामा कर नवजात लड़की के वीडियो बनाकर शोशल मीडिया व अधिकारियों को भेजे गए तब पुलिस बैकफुट पर आ गई । और अस्पताल संचालक के खिलाफ कार्यवाही करने को कहा । लोगों के मुताबिक अनुमान लगाया जा रहा है कि अल्ट्रासाउंड में भ्रूण जांच के दौरान लड़की होने का पता लगने पर उसका गर्भपात कर गड्ढे में दबा दिया गया । कुत्तों ने लड़की के भ्रूण को गड्ढे से बाहर निकाल लिया उस समय प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नवजात लड़की की धड़कन चल रही थी । कस्बे में कन्या भ्रूण मिलने से लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे थे लोग कलयुगी मां की ममता को भी शर्मशार करने की बात कर रहे थे। हंगामें की सूचना पर पुलिस पहुंच गई । और अस्पताल को भी चारों तरफ से घेर लिया।
लोगों का कहना है कि कस्बे में झोलाछाप डॉक्टरों की बाढ़ आ गई है अधिकांश डॉक्टरों पर कोई डिग्री है परंतु प्रशासन में अच्छी पहुंच के कारण उनका कारोबार खूब फल फूल रहा है जिसके चलते लोगो में रोष है बिना रजिस्ट्रेशन के पैथोलॉजी और अल्ट्रा साउंड सेंटर भी यहां खूब चल रहे है लेकिन जिला प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



