उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर। सम्पूर्ण प्रदेश में सड़क सुरक्षा मानव श्रृंखला एवं सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण का वृहद आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत जनपद शाजहापुर में भी मुख्य सुभाष चौराहे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेल्फी प्वाइन्ट से लेकर सुभाष चौराहे एवं उसके चारों ओर विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं एवं अधिकारियों द्वारा मानव श्रृंखला बनायी गयी। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के एनसीसी. एनएसएस स्काउट-गाइड सहित लगभग 11.452 विद्यार्थियों एवं जनमानस द्वारा मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया एवं सड़क सुरक्षा की शपथ ली गयी। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी एस०बी० सिंह द्वारा सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी तथा नगर आयुक्त सन्तोष कुमार शर्मा, द्वारा समस्त आगन्तुकों का स्वागत करते हुए बच्चों का विशेष रूप से उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रा० पा० अटसलिया के छात्र छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा सम्बन्धी गीत की सुंदर प्रतुति भी की गई। इसके अतिरिक्त सम्पूर्ण जनपद में विभिन्न तहसीलों, ब्लाक एवं समस्त विद्यालयों में भी मानव श्रंखला बनायी गयी जिसमें बेसिक शिक्षा के लगभग 2.60.564 विद्यार्थी, माध्यमिक शिक्षा के लगभग 64,589 विद्यार्थी उच्च शिक्षा के 6.473 विद्याथियों सहित विभिन्न तहसील एवं ब्लॉक पर भी लगभग 18.978 व्यक्तियों द्वारा मानव श्रंखला का निर्माण किया गया एवं सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गयी। इस प्रकार जनपद में कुल 3,62,056 व्यक्तियों द्वारा मानव श्रंखला में प्रतिभाग करते हुए सड़क सुरक्षा की शपथ ली गयी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एस0बी0 सिंह, नगर आयुक्त सन्तोष कुमार शर्मा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) राम सेवक द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी (वि० रा०) त्रिभुवन, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन शान्ति भूषण पाण्डेय, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) महेन्द्र प्रताप सिंह, यात्री माल कर अधिकारी होरी लाल वर्मा, यातायात निरीक्षक चन्द्र किरण यादव, जनपद स्काउट गाइड प्रभारी दविन्दर कौर एवं निकहत परवीन आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा० इन्दु अजनबी द्वारा किया गया। उधर, नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती ‘पराक्रम दिवस‘ को जिले के पूर्व सैनिको ने सुभाष चैक पर नेता जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर मनाया एवं नेता जी को सच्चे सैनिक के रूप में अपना आदर्श मानते हुए नेता जी के आदर्शो पर चलने की शपथ ली। कार्यक्रम में सुवेदार मेजर एम के मिश्रा, सुवेदार राजीव त्रिवेदी, पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला संयोजक-योगेंद्र त्यागी, हव. दीपक पांडे, सुवेदार मेजर मनोज अवस्थी, विपिन सक्सेना, राजेश मौर्या, सुवेदार जयपाल सिंह, सुवेदार राम मिलन त्रिवेदी, हव. रमेश मिश्रा आदि पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

*तहसील पोवायाँ से पत्रकार अमन शर्मा*

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button