उत्तर प्रदेश

बदायूं: डीएम के आदेश बेअसर, रोजाना की तरह खुला इस्लामनगर का बाजार

इस्लामनगर। शनिवार को साप्ताहिक बन्दी का कस्बा में कोई असर दिखाई नहीं दिया दुकानदारों ने सुबह ही रोजाना की तरह अपनी दुकानें खोली। डीएम के बंदी के आदेश के बावजूद भी बाजारों में रोज की तरह की चहल पहल दिखाई दी। दोपहर के बाद नगर पंचायत ईओ राजीव कुमार ने कस्बे में घूमकर दुकानें बंद कराई इसके साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी और कहा कि बंदी के दिन कोई दुकान नहीं खोलेगा अगली बार बंदी के दिन कोई दुकान खुली पाई गई तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। गौरतलब है कि अभी हाल ही में डीएम मनोज कुमार ने जनपद के कस्बों में साप्ताहिक बंदी के आदेश दिए है। शनिवार का दिन इस्लामनगर के लिए साप्ताहिक बंदी का निर्धारित है लेकिन यहां के दुकानदारों ने डीएम के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए रोजाना की तरह सुबह ही दुकानें खोल दी थी। इसके चलते बाजारों में काफी चहल पहल दिखाई दी। सुबह से मार्केट खुली हुई थी दोपहर लगभग तीन बजे ईओ राजीव कुमार ने दुकानदारों को चेतावनी देकर दुकानें बंद कराई।

बदन से ब्यूरो चीफ योगेश कुमार की रिपोर्ट

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button